Latest

पांच वर्ष में कराए 49.98 करोड़ रुपए के विकास कार्य: नन्दी

 

मंत्री नन्दी ने जनता के सामने रक्खा पिछले 5 साल का लेखा जोखा

2022 में एक बार फिर शहर दक्षिणी में रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा- नन्दी

*मंत्री नन्दी और मेयर ने शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में पांच वर्ष में हुए काम को दर्शाती पुस्तिका का किया विमोचन*

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज पत्रकार वार्ता कर अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा मीडिया के सामने रक्खा। उन्होंने बताया कि विधायक निधि की संपूर्ण धनराशि खर्च करने के साथ ही उन्होंने 49.98 करोड़ रुपए के विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए। इस दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी और प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में मंत्री नन्दी ने पिछले पांच वर्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को दर्शाती पुस्तिका “हो रहा विकास है, बढ़ रहा विश्वास है” का विमोचन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 से अब तक उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी में कई पार्कों, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया, पेंट माई सिटी के तहत सुलाकी चौराहे के समीप स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर के निकटस्थ पूरे क्षेत्र को बहुत ही आकर्षक रंगों से सजाया गया। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। 7,900 घरों में मुख्यमंत्री राहत कोष से 5.29 करोड़ की धनराशि मरीजों को उपलब्ध कराई गई। मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान के जरिए बेटियों के विवाह में सहायता देने के साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन दिया गया। गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली पर मॉल में शॉपिंग कराई गई। विशिष्ट पूजा स्थलों पर विशाल एवं भव्य द्वार का निर्माण कराया गया। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के बाद एक बार फिर 2022 में भी प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा।

Related Articles

Back to top button