Latest

केंद्र सरकार का आयकर रिटर्न फ़ैसले पर प्रयाग व्यापार मंडल ने आभार प्रकट किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल की माँग पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को एक बड़ी राहत देने का काम किया हैं । आयकर रिटर्न भरने के लिए 10 जनवरी तथा जी०एस०टी० रिटर्न के लिए दो माह तक समय सीमा को बड़ाया गया हैं । कोरोना महामारी से टूटा व्यपारी अपने हिसाब किताब व काग़जीं कार्य को पूर्ण करने में असक्षम होगया था जिसको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल व उनकी सम्बंधित संस्थाओं केंद्र सरकार से पत्र लिख कर राहत माँग की थी ।जिसको केंद्र की सरकार में गम्भीरता पूर्वक लिया और व्यापारियों को एक बड़ी राहत देने का कार्य किया । प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक बैठक करके केंद् सरकार के इस फ़ैसले पर हर्ष जताया व आभार प्रकट किया । बैठक में अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , गुरुचरण अरोरा चन्नी , सरदार जोगिंदेर सिंह , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , उमेश केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , राना चावला , धर्मेंद्र दिवेदी , धनंजय सिंह , नरेंद्र खेरा , राजेश गुप्ता , सरदार प्रीतम सिंह , राकेश जैन , सुरेश गुप्ता , अतुल केसरवानी , संजय गुप्ता ,सरदार दिलजीत सिंह , फ़ैयाज़ अहमद ,महमूद खान , दिनेश सिंह , मो० आमिर , रोहित अरोरा , प्रफुल मित्तल, आरिज खान , रानु गोटा, शिवशंकर केसरवानी व अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button