Latest

यमुनापार से दो सशक्त महिला प्रत्याशी घोषित,चारो तरफ जश्न

जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के दो महत्वपूर्ण विधानसभा मे महिला प्रत्याशियों की घोषणा पर चारों तरफ जश्न और खुशी व्याप्त है। भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी
विधानसभा मेजा से विधायक नीलम करवरिया को पार्टी द्धारा प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई देते हुए बताया कि विधायक नीलम करवरिया ब्राम्हण परिवार व राजनैतिक क्षेत्र की धुरी मानी जाती है। इनके पति उदयभान करवरिया दो बार बारा से विधायक ज्येष्ठ कपिल मुनि करवरिया सासंद तो देवर सूरजभान करवरिया एम०एल०सी० रह चुके है। वही कोरांव विधानसभा से भाजपा यमुनापार जिला मंत्री आरती कोल को प्रत्याशी घोषित किया है। आरती कोल पूर्व जिला पंचायत सदस्य थी। पिछले 10 वर्षो से भाजपा की पदाधिकारी है। विकासखंड मांडा के पचेड़ा गावं कोरांव की रहने वाली है। इनके पिता स्वर्गीय भाई लाल कोल दो बार विधायक व एक बार सांसद रह चुके है। पति खनन विभाग में कार्यरत हैं। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने दोनों महिला प्रत्याशी को एतिहासिक जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं है। शुभकामनाएं देने वाले मे जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य,विजय शंकर शुक्ला,हरिदेव धूरिया आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं वही पूरे क्षेत्र मे आमनागरिको व कार्यकर्ताओ मे भी खुशी व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button