Latest

गाँधी के सपनो के भारत के निर्माण के संदेश को लेकर सपा के लिए वोट मांगेगी महिलाएँ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुन्यतिथि पर सपा नगर कार्यालय पर सपा महिला सभा ने निर्णय लिया की गाँधीवादी तरीका अपनाते हुए महिलाएँ गाँधी जी के सपने के भारत निर्माण का संदेश लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने को घर घर जाकर प्रचार करेंगी।महानगर उपाध्यक्ष इसरार अन्जुम की अध्यक्षता व महेन्द्र निषाद के संचालन मे चौक महानगर कार्यालय पर गाँधी जी की पुन्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरान्त महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सत्यभामा मिश्रा ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिमा रावत और प्रदेश महिला सभा मे विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती कमलेश केसरवानी का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया और गाँधी जी के सपनो के भारत निर्माण की शपथ दिलाते हुए समाजवादी सरकार बनाने को घर घर जन्सम्पर्क करने की ज़िम्मेदारी भी दी गई।इसरार अन्जुम ने कहा भाजपा गाँधी जी गाली देने वाली पार्टी है इसको सबक़ सिखाने को समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना बहोत ज़रुरी है।महेन्द्र निषाद ने कहा महिलाएँ ही हैं जो घरों के अन्दर जा सकती हैं।आप सब महिलाएं घरों मे जाकर बताएँ की इस सरकार मे महिलाओं पर सब से ज़्यादा अत्याचार भाजपा सरकार मे हुआ।बहन बेटीयों के साथ बलात्कार और जघन्य हत्या की बाढ़ इस सरकार मे रही।उपाध्यक्ष मोइन हबीबी ने महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के जल्द स्वास्थ लाभ को सभी से प्रार्थना करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button