Latest

बजरंग दल हिंदू समाज में सेवा सुरक्षा संस्कार के लिए जाना जाता है- प्रांत प्रचारक रमेश

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बजरंग दल काशी प्रांत के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि बजरंग दल हिंदू समाज में सेवा सुरक्षा संस्कार के लिए जाना जाता है समाज में जहां इनकी आवश्यकता होती है वहां उस व्यवस्था में जुट जाना बिना अपने हित की चिंता किये लगातार संघर्ष करते रहना चाहे गौमाता की रक्षा के लिए चौकी लगाना हो ,अमरनाथ यात्रा जारी रहे इसके लिए लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष जाना, स्थानीय मेला पर्वो में वहां की व्यवस्था में सहयोग ,धर्मांतरण लव जिहाद रोकने के लिए राष्ट्र विरोधियों से संघर्ष ,हिंदू समाज के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए प्रतिदिन संघर्ष करते रहना हनुमान जी को आदर्श मानकर मां भारती की सेवा करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता अतुलनीय है इसी का परिणाम है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें बजरंग दल के नाम से भयभीत रहती हैं और राष्ट्रभक्त गौरवान्वित होता है विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने को अनुशासन में रखकर हिंदू संस्कृति हिंदू धर्म के जागरण के कार्य में लगे हैं बजरंग दल की ताकत बढ़ाकर राष्ट्र विरोधी शक्तियों को जड़ से उखाड़ा जा सकता है इसके लिए काशी प्रांत में त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम तय हैं और मोहल्ला स्तर बल उपासना केंद्र चलाया जाएगा । हिंदू समाज पूज्य संतों के निर्देशन में बजरंग दल श्रद्धा आस्था के केंद्रों एवं व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें यह तय कर हमें यहां से जाना है गंगा यमुना सरस्वती के पावन तट पर हम यह संकल्प प्रतिवर्ष करते हैं।
प्रमुख रूप से प्रांत पालक महेश, प्रांत संयोजक सत्य प्रताप , प्रांत सुरक्षा प्रमुख विपिन गुप्ता ,अविनाश अभिषेक पाठक , अमित सिंह ,विवेक जयसवाल ,पवन ,शुभम आदि रहे।

Related Articles

Back to top button