Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

Atik Ahmad Son’s Encounter: बेटे के मारे जाने की खबर सुनकर रो पड़ा अतीक, असद को लेकर अतीक और शाइस्ता में हुई थी नोकझोंक

Atik Ahmad Son's Encounter:असद को लेकर अतीक और शाइस्ता में हुई थी नोकझोंक

Atik Ahmad Son’s Encounter: बेटे के मारे जाने की खबर सुनकर रो पड़ा अतीक जिस वक्त असद और गुलाम को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा समय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सीजीएम कोर्ट में पेशी चल रही थी। दोनों कोर्ट में मौजूद थे। उनके वकीलों ने असद और गुलाम के मारे जाने की जानकारी दी तो दोनों भाई रोने लगे। अतीक सिर पकड़कर कोर्ट रूम में ही जमीन पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसने पीने को पानी मांगा। पेशी के बाद जब अतीक को वापस नैनी जेल ले जाने के लिए कोर्ट से बाहर लाया गया तो बेटे के मारे जाने का गम उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

असद को लेकर अतीक और शाइस्ता में हुई थी नोकझोंक

उमेश पाल की हत्या में असद के शामिल होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पैसा काफी नाराज थी उस नसीब को खोलकर एतराज जिताया और कहा कि असद अभी बच्चा है उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था लेकिन अतीक ने यह कहते हुए उसे डांट कर चुप करा दिया था कि असद शेर का बेटा है और शेरों वाला काम किया है। उसकी वजह से 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूँ। उमेश ने मेरी नींद हराम कर दी थी। अब तुम बेवजह की बातें करके मेरा मूड मत खराब करो। सब मैनेज हो जायेगा। अब शायद अतीक को इस बात का अफसोस होगा कि वह पत्नी की बात मान लेता तो आज बेटा जिंदा होता। अतीक को सब मैनेज कर लेने का भी भ्रम था जो अब टूट चुका है।

अब तक हो चुके हैं चार एनकाउंटर

24 फरवरी को हुई उमेश पाल व दो सरकारी गनरों की हत्या में अब तक चार शूटरों को एनकाउंटर में मारा जा चुका है। पुलिस ने सबसे पहले 27 फरवरी को घटना के वक्त शूटरों की कार चला रहे अरबाज को धूमनगंज थानाक्षेत्र में मार गिराया था। दूसरा एनकाउंटर 6 मार्च को हुआ जिसमें पुलिस ने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को कौंधियारा थानाक्षेत्र में मार गिराया था। गुरुवार को असद और गुलाम एनकाउंटर में मारे गये। बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अभी भी फरार हैं। सभी पर पाँच-पाँच लाख का ईनाम है।

Related Articles

Back to top button