Latest

कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कुंभ अपनी तय अवधि तक चलेगा

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार कुंभ में पहुंचे निरंजनी और आनंद अखाड़े के 17 अप्रैल को कुंभ समापन की घोषणा के बाद अब संतों के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। एक ओर कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा कर दी है कि कुंभ अपनी तय अवधि तक चलेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कुंभ किसी संस्था या अखाड़ा का नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा की कि कुंभ ज्योतिष है और अपनी अवधि तक चलेगा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए शंकराचार्य छावनी लगी रहेगी।

Related Articles

Back to top button