Latest

3 फरवरी को संत सम्मेलन का आयोजन

 

संत सम्मेलन में अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों सहित शंकराचार्य, महामंडलेश्वर एवं देश के कोने कोने से संत होगे शामिल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद माघ मेला शिविर परेड ग्राउंड में 3 फरवरी को संत सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसके लिए माघ मेला क्षेत्र में रह रहे पूज्य संतो सें संगठन के पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं । इसकी तैयारियों के लिए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी हरिद्वार से आज प्रयागराज पहुंचे हैं कोविड- प्रोटो काल के कारण देश के चार हिस्सों में संत सम्मेलन आयोजित किए गए जिसमें अंतिम संत सम्मेलन प्रयागराज में विहिप शिविर में 3 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगा जिसमें पूज्य संत धर्मांतरण, सामाजिक समरसता, विश्व शांति के लिए सनातन धर्म का प्रचार जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे संत सम्मेलन में अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों सहित पूज्य शंकराचार्य, महामंडलेश्वर एवं देश के कोने कोने से अनेक संत शामिल होंगे जिसका निमंत्रण अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों एवं संतों को दिया गया है जिसकी जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को दी गई है स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी लगातार संतो से संपर्क कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button