Latest

देवराहा बालक बाबा महाराज के यहां हजारों लोग ले रहे विशाल अन्नक्षेत्र में प्रसाद


तीर्थराज मे बिना खाना खाए कोई वापस ना जाए- देवरहवा बालक बाबा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज का विशाल अन्नक्षेत्र माघ मेला के दर्जन स्थानों पर चल रहा है इसमें लाखो स्नानार्थी दिन- रात अन्न क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं । अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन 80 से 90 कुंतल खाध सामग्री लग रही है जबकि मुख्य स्नान पर्व पर डेढ से 2 टन खाद्य सामग्री पर खर्च होती है। खाक चौक संगम लोवर मार्ग पर स्थित देवराहा बालक बाबा जी महाराज के यहां देश ही नहीं विश्व के लाखों लोग स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग आते हैं । ऐसे मे बिना खाना खाए कोई वापस ना जाए इसलिए दिन- रात लाखों लोगों के खाने के लिए विशाल अन्नक्षेत्र की व्यवस्था होती है। देवरावा बालक बाबा आश्रम के व्यवस्थापक मारकंडेय सिंह मुन्ना भैया ने बताया कि माघ मास में दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्त होती है। देवराहा बालक दास के व्यवस्थापक मारकंडेय सिंह मुन्ना भैया ने बताया मुख्य स्नान पर्व के पहले से लेकर एक दिन बाद तक अन्नक्षेत्र मे खाधान्न की खपत बढ जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्य स्नान पर्व पर आटा की खपत 50 से 70 कुंतल,मटर 30 कुंतल, गोभी 1000 फूल, मिर्चा 20 कुंतल, अदरक 15 कुंतल, चावल 200 कुंतल, बेसन 30 कुंतल, रिफाइंड 250 टिन, देशी घी 30 टिन, मेथी 15 कुंतल, राई 15 कुंतल, हींग 15 किलो, बैगन 20 कुंतल, बूंदी 30 कुंतल, दूध 500 लीटर, दही 500 किलो सहित अन्य खाद्य सामग्रियों का उपयोग अन्नक्षेत्र मे होता है। यह अन्नक्षेत्र माघी पूर्णिमा तक चलेगा। पूज्य गुरुदेव देवराहवा बालक बाबा ने बताया कि कोविड 2019, 2020 और 2021 के दौरान प्रयागराज जौनपुर अयोध्या में लाखों प्रभावित लोगों, मजदूर और प्रतियोगी छात्रों को प्रतिदिन खाना, नाश्ता और पानी की बोतल दिया गया । जबकि छोटे बच्चों को दूध और बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री दी गयी।

Related Articles

Back to top button