सपा सरकार बनने पर गर्मी नहीं, नौकरियों के लिए भर्ती निकाली जाएगी:अखिलेश

बुलंदशहर में अखिलेश और जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस
लखनऊ ( अनुराग दर्शन समाचार )। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है। हर तरफ जनता का समर्थन उमड़ रहा है। इसी से भाजपा के लोग और मुख्यमंत्री परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री गर्मी की बात कर रहे हैं और हम भरोसा दिलाते हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी तो गर्मी नहीं नौकरियों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री क्या फ्रि ज का कंप्रेसर हैं, जो चीजों को ठंडा कर देते हैं। भाजपा सरकार ने नौकरियां छीनी है, लोगों को बड़ी संख्या में बेरोजगार किया है। हम नौजवानों से अपील करते हैं कि वह हर बूथ पर भाजपा को हराने का काम करें। उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। साथ ही फ ौज में भी भर्ती खोली जाएगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय बजट में किसानों के साथ धोखा किया है, ऐसा बजट पहली बार आया है जिसमें गरीब और किसान को कुछ भी नहीं महसूस हो रहा है। भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों से बड़े-बड़े कारखाने बेचकर उद्योग, कारखानों को चौपट कर दिया है। यह किसानों की सरकार नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। आज महंगाई बढ़ गई है और कमाई आधी हो गई है। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया किसानों को खाद नहीं मिला। किसान को किसी फ सल की एमएसपी नहीं मिली। लखीमपुर में किसानों को जीप से कुचल दिया गया। किसान इसे भूले नहीं हैं। यह चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है। इस बार जनता ने तय किया है कि भाईचारा जीतेगा। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। जिस तरह का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है, उससे तय है कि इस बार ऐतिहासिक जीत भी होने जा रही है। नई सरकार आने वाली है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम लोगों ने जो घोषणाएं की है उसे पूरा करेंगे। समाजवादियों ने पहले भी जितनी भी घोषणाएं की थी, सब पूरा किया। जनता इसे जानती है और उसे भरोसा भी है। उन्होंने कहा कि हमें और जयंत चौधरी को विरासत में किसानों की की लड़ाई मिली है, हम लोग किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा का घमंड और अहंकार इस चुनाव में टूटने जा रहा है। जनता भाजपा का सफ ाया करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को नुकसान पहुंचाया है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। मैं अंबेडकरवादियों से अपील करता हूं कि वह इस लड़ाई में समाजवादियों के साथ आए और इसे मजबूत बनाएं। संविधान को बचाएं।



