Latest

चौकी इंचार्ज की पिस्टल से चली गोली सिपाही घायल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । चौकी इंचार्ज की लापरवाही सिपाही के लिए परेशानी का सबब बन गई लापरवाही के चलते दरोगा की पिस्टल से चली गोली से सिपाही घायल हो गया, उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना चर्चा का विषय बनी रही। बताया गया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के साउथ मलाका चौकी प्रभारी दिनेश यादव शनिवार को अपनी सरकारी पिस्टल में मैगजीन लोड कर रहे थे। इसी दौरान फायर हो गया। पिस्टल से निकली गोली जमीन से टकराने के बाद पास ही मौजूद सिपाही के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और सिपाही का हाल जाना।

Related Articles

Back to top button