Latest

श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम में दिनभर चलता है सेवा कार्य

हर दिन हजारों लोग ग्रहण करते हैं भोजन प्रसाद

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में संगम लोवर मार्ग पर स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम अन्नक्षेत्र जौनपुर में हर दिन सुबह से शाम तक सेवा का कार्य चलता है। सुबह होते ही भोजन प्रसाद के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट जाती है। आश्रम के लोग श्रद्धाभाव से सभी को भोजन कराते हैं और एक निश्चित दक्षिणा देकर विदा करते हैं। भोजन प्रसाद का क्रम दिन में दो बार सुबह-शाम चलता है। पूरे दिन जरूरतमंदों और गरीबों का आश्रम में आना लगा रहता है। स्वामी जी द्वारा गरीबों को वस्त्र आदि का भी वितरण किया जाता है। आश्रम के समस्त सेवा कार्य स्वामी जी के करीबी शिष्य मार्कंडेय सिंह मुन्ना भैया की देखरेख में संपन्न होता है।

Related Articles

Back to top button