Latest
नन्दी ने नामांकन कर जीत का भरोसा जताया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नन्दी ने नामांकन करने के बाद कहा कि जनता का प्यार आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है और रहेगा। उनका जितना भी धन्यवाद करना चाहूं वह कम है। हमने पहले भी मैदान जीता, इस बार भी प्रचंड बहुमत से हमारी जीत होगी। क्योंकि हमने सड़क पर उतर कर काम किया है। स्मार्ट शहर का सपना पूरा हो चुका है। अब गली मोहल्ले भी स्मार्ट होंगे।




