Latest

अमितेश का चयन अंडर-16 कैंप में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी के अमितेश शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 क्रिकेट टीम के कैंप के लिए किया गया है। यह कैंप कानपुर के कमला क्लब में 15 फरवरी से लगेगा। खरकौनी नैनी निवासी तुलसीदास शुक्ला के पुत्र अमितेश दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। अमितेश ने आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी डीपीएस में कोच एनएस नेगी, स्वाति सिंह, शिवराम, यशवर्धन और मोहसिन अली से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

*सचिन के शतक से सावनी स्पोर्टिंग को मिली जीत*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सचिन भारतीय के शतक (117 रन, 84 गेंद, 16 चौके, तीन छक्के) के दम पर सावनी स्पोर्टिंग ने करीम इलेवन को 18 रन से हराकर प्रयागराज चैंपियंस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। डीएवी कॉलेज मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में सावनी स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में दो विकेट पर 180 रन (सचिन भारतीय 117, मोहन पटेल 40, बदर अली 1/43) बनाये।
जवाब में करीम इलेवन की टीम 20 ओवर में 162 रन (फरहत मेंहदी 81, सचिन भारतीय व राजेश तीन-तीन, मोहन पटेल दो विकेट) पर सिमट गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कौशलेंद्र चौधरी और अमित गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button