Latest

हाइवे के किनारे झाड़ियों में पाया गया महिला का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार के पास हाईवे के किनारे झाड़ियों में मंगलवार सुबह एक महिला का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह नवाबगंज के कौड़िहार बाजार के पास नेशनल हाईवे एवं सर्विर रोड के बीच झाड़ियों में एक महिला का शव पाया गया है। महिला की उम्र लगभग 40वर्ष है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी। लगातार उसकी पहचान के लिए प्रयास जारी है। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button