Latest

सम्पर्क मार्गों पर ढाल नहीं बनने पर चढ़ा सीडीओ का पारा उद्योग बंधु की बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोरांव हाइवे के सम्पर्क मार्गों पर ढाल या स्लोप नहीं बनाने को मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए इसे तुरंत निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने जब इस बारे में शिकायत की तो उनका पारा चढ़ गया। उद्यमियों ने कहा कि पिछली बैठक में सोरांव औद्योगिक क्षेत्र में हाइवे से जुड़े मार्गों पर स्लोप बनाने का निर्देश दिया गया था। यह काम पीडब्ल्यूडी को करना था। उस बैठक में मौजूद जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश के बावजूद स्लोप नहीं बना।
वहीं निवेश मित्र में नई औद्योगिक इकाई लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 22 और फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स विभाग के 13 मामले लंबित मिलने पर भी मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। बैठक में बिजली कनेक्शन के एवज में जमा जमानत राशि पर ब्याज देने का मामला उद्यमियों ने उठाया। उद्यमियों की शिकायत पर सीडीओ ने अगली बैठक में सभी उद्यमियों की सिक्योरिटी मनी पर ब्याज का ब्योरा रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एके चौरसिया के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत विभाग, श्रम विभाग के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button