Latest
छत्तीसगढ़ की कॉन्ग्रेस महापौर ने अल्पना निषाद के लिए मांगे वोट

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज दरियाबाद भाग 2 में एक जनसंपर्क कार्यक्रम इरशाद उल्ला के माध्यम से संपन्न हुआ। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से आई राजनंदगांव की महापौर सीमा देशमुख जी शामिल रही उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार किया और जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। बहुत मुस्लिम मतदाताओं ने और वहां की महिलाओं ने अल्पना निषाद को जीत का आशीर्वाद दिया। इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर उन्होंने विश्वास जताया अल्पना निषाद जी ने शहर दक्षिण की समस्याओं को अवगत कराया और कहा कि मेरे जीतने पर शहर दक्षिण की समस्याओं को समाप्त किया जाएगा नैनी की फैक्ट्रियां सरकार से बात करके खुलवाई जाएंगी ।




