अजमल के खेल से एसी चैंपियंस विजयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अजमल सलमान की अर्धशतक (86 नाबाद, 51 गेंद, छह चौके, सात छक्के एवं दो विकेट) की बदौलत एसी चैंपियंस ने आरसीसी को पांच विकेट से हराकर कामधेनु ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में आरसीसी ने 20 ओवर में 148 रन (अभिनीत केसरवानी 37, अजय पांडेय 19, मो. यूसुफ 3/28, सैयद अहमद फैजान व अजमल सलमान दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एसी चैंपियंस ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन (अजमल सलमान 86 नाबाद, सैयद अहमद फैजान 33 अविजित, विपिन कुमार यादव 3/15) बना लिये। अजमल मैन ऑफ द मैच रहे।
किंग्स ऑफ बीएचएस और वाई किंग्स ने जीते मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज। बीएचएस टी-10 क्रिकेट प्रीमियर लीग में किंग्स ऑफ बीएचएस और वाई किंग्स ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक जुटाये।
ब्वॉयज हाई स्कूल मैदान पर शनिवार रात खेले गये पहले मैच में किंग्स ऑफ बीएचएस ने 10 ओवर में 44 रन (आलिम 09, कुशाग्र गुप्ता 07, दर्श नारायण 2/13) बनाकर थंडर्स स्ट्राइकर्स को 7.3 ओवर में 27 रन (आदित्य 09, अनुराग 08, कुशाग्र गुप्ता 2/09, आलिम व ललाम एक-एक विकेट) पर समेट दिया।
दूसरे मैच में वाई किंग्स ने 10 ओवर में 57 रन (अली जाफिर 13, अंश 12, देव आनंद 2/06, आर्यवीर व अनिकेत एक-एक विकेट) बनाकर थंडर्स बोल्ट को 10 ओवर में 46 रन (समद हसन 15, सानिध्य 2/15, आयुष व अली जाफिर एक-एक विकेट) पर सीमित किया।
प्रदीप को तिहरी सफलता, छात्रा वर्ग में शिवानी का जलवा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी प्रयागराज के 28 वें त्रिदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्रदीप यादव ने 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में अव्वल रहकर तीसरी सफलता अर्जित की। छात्राओं में शिवानी द्विवेदी ने 200, 400 एवं 800 मी. दौड़, गोला प्रक्षेप एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में शनिवार को सम्पन्न समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं।
*छात्र वर्ग*
100 मी. दौड़-आशीष मिश्र, विपिन मिश्र, प्रिंस सिंह, 200 मी. दौड़-प्रिंस सिंह, संदीप यादव, आशीष मिश्र, 400 मी. दौड़-विपिन मिश्र, बिन्द्रेश कुमार, संदीप यादव, 800 मी. दौड़-प्रदीप यादव, अमरेंद्र कुमार, आयुष राव, 1500 मी. दौड़-प्रदीप यादव, बिन्द्रेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, 3000 मी. दौड़-प्रदीप यादव, बिन्द्रेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, भाला प्रक्षेप-आकाश शुक्ल, बिन्द्रेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, लंबी कूद-अमन मिश्र, सौरभ मिश्र, आंजनेय मिश्र, डिस्कस थ्रो-अमन मिश्र, चिराग बाघवानी, आकाश शुक्ल, गोला प्रक्षेप-चिराग बाघवानी, अमन मिश्र, रणविजय सिंह, ऊंची कूद-अंसल कुमार, आशीष मिश्र, राज भारतीय।
*छात्रा वर्ग*
100 मी. दौड़-रोजी बानो, सबा नाज़, ज्योति सिंह, 200 मी. दौड़-शिवानी द्विवेदी, सबा नाज़, रोजी बानो, 400 मी. दौड़-शिवानी द्विवेदी, फिज़ा बानो, नेहा मिश्रा, 800 मी. दौड़-शिवानी द्विवेदी, फिज़ा बानो, गीतांजलि सिंह, गोला प्रक्षेप-शिवानी द्विवेदी, सपना यादव, कविता, डिस्कस थ्रो-कविता, सिमोन सिंह पटेल, लक्ष्मी देवी पाल, भाला प्रक्षेप-कविता, सारिका पटेल, शिवानी द्विवेदी, ऊंची कूद-शबा नाज, शिवानी द्विवेदी, फिज़ा बानो, लंबी कूद-शिवानी द्विवेदी, रोजी बानो, ममता गौतम। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ राजीव पांडेय ने किया विशिष्ट अतिथि ईसीसी के एसोसिएट प्रो. डॉ. थॉमस अब्राहम एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ भास्कर शुक्ल रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी ने की। संचालन डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी एवं डॉ. पीयूष चंद्र मिश्र ने किया। समारोह का समापन 21 फरवरी को महाविद्यालय प्रांगण में होगा।




