नवग्रह मंदिर का दसवां संस्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा निर्मित श्री नवग्रह मंदिर का दसवां संस्थापना दिवस आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नवों ग्रहो का शास्त्रीय विधान से पूजन अर्चन किया गया , यज्ञ- हवन कर विश्व को विशुद्ध पर्यावरण युक्त बनाने की देवों से प्रार्थना की गई । कमेटी के प्रवक्ता लल्लूलाल गुप्त सौरभ के अनुसार भारत में अपनी कोटि का यह एकमात्र भव्यतायुक्त नवग्रह मंदिर है । अध्यक्ष प0 मुकेश पाठक ने इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संरक्षक प0 कपिलमुनि करवरिया , तथा दिवंगत महामन्त्री आनन्द सिंह को याद कर उनकी सराहना की , जिनके प्रयास से इतने भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ । सायं 7.00 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ । दीपाली जैन की
गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में अभिषेक दुबे और मल्लिका चटर्जी के सुमधुर स्वर में गाये भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महामन्त्री विजय सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया , संयोजक धर्मेन्द्र
कुमार भइया , और कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया । रमेश कुमार जायसवाल , सतीश चंद्र केसरवानी , कन्हैयालाल गुप्ता , राजीव गुप्त बिट्टू , गोपाल जी केसरवानी , प0 सुधीर शर्मा , राजेश पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।




