हज़रत अली के यौम ए विलादत पर घर घर हुई नज़्रो नियाज़ दरगाह पर काटा गया केक

केक काट कर जहाँ लोगों को यौमे विलादत की मुबारकबाद -रईस चन्द्र शुक्ला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पैग़म्बरे इसलाम मोहम्मदे मुस्तफा (स०अ०व०) के दामाद हज़रत अली इब्ने अबुतालिब के यौम ए विलादत पुर मसर्रत मौक़े पर मुस्लिम बहुल्य इलाको मे जश्न का माहौल रहा। जगहा जगहा जश्न की महफिल सजी।शायरों ने अपने कलाम से जमकर वाह वाही लूटी।वहीं एक सोच संस्था की ओर से दरगाह हज़रत अब्बास में केक काट कर लोगों ने नारे हैदरी और नारे रिसालत की सदा बुलन्द की।रईस चन्द्र शुक्ला ने केक काट कर जहाँ लोगों को यौमे विलादत की मुबारकबाद पेश की वहीं दरगाह मे मन्नत मुरादे मांगने के साथ रौज़े का बोसा भी लिया।शायर रौनक़ सफीपुरी ,शफक़त अब्बास पाशा ,सै०मो०अस्करी ,ज़ामिन हसन गुड्डू भाई ,अली आला ज़ैदी सहित अनेक लोगों के आवास पर नज़्र का ऐहतेमाम किया गया।सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महबूब उसमानी ,मोइन हबीबी ,तारीक़ खान ,जयभारत यादव ,आकिब जावेद खान ,जावेद ,आग़ा भाई ,सै० अब्बास हुसैन ,ऐजाज़ नक़वी आदि शामिल रहे।



