यूपी टीईटी परीक्षा में नकल कराने वाले सरगना समेत 16 सदस्य एसटीएफ के हत्थे चढ़े

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) यूपी टीईटी परीक्षा 2021की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना समेत 16सदस्यों को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने गिरफ्तार किया है।
उक्त जानकारी देते हुए एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दू कुमार ने बताया कि नैनी कोतवाली क्षेत्र से नकल कराने वाला सरगना प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरापुर गांव निवासी राजेन्द्र पटेल, बिहार के गया जनपद के खराटी गांव निवासी सन्नी सिंह, गया जनपद के बोधिगया रेकुना गांव निवासी टिन्कू कुमार, प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के चौबे पट्टी गांव निवासी नीरज शुक्ला, बिहार के खरंटी गांव निवासी शीतल कुमार, बिहार के गया जिले में स्थित धर्मदेव नगर मानपुर निवासी धन्नजय कुमार, बिहार के ही कुनैन रजा, औरंगाबाद जिले के धुरिया गांव निवासी शिवदयाल है। इसी क्रम में एसटीएफ ने झूंसी थाना क्षेत्र से साल्वर गैंग के सदस्य सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अनुराग, चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के प्यारे लाल कालोनी बलदाऊगंज निवासी अभिषेक सिंह,शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सत्य प्रकाश जो सहायक अध्यापक प्रा.वि. करियाखुर्द सरगना एवं साल्वर है जो व्हाटसअप पर साल्व शुदा पेपर पाया गया है।
इसी तरह टीम ने जार्जटाउन थाना क्षेत्र से नकल कराने वाले सरगना प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में स्थित सेमरी गांव निवासी चर्तुभुज सिंह, साल्वर प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी संजय सिंह, कोरांव के ही पचवहं गांव निवासी अजय कुमार सिंह, इसी थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी ब्रम्हा शंकर सिंह, खीरी थाना क्षेत्र के हरदिहा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह सहयोगी गैंग के सदस्य है। उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार को समूल जड़ से समाप्त करने के लिए चलाई जा रही नीति के तहत।



