इरम फातिमा ने मंडल स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हासिल कर प्रयागराज का बढ़ाया गौरव

लायंस क्लब प्रयागराज वसुधा की ओर से विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई थी “वी आर आल कनेक्टेड” पीस पोस्टर प्रतियोगिता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब प्रयागराज वसुधा की ओर से विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में “वी आर आल कनेक्टेड” थीम पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसी क्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रयागराज मंडल के जिलों के विभिन्न स्कूलों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में मंडल स्तर पर तीन बच्चों को चुना गया। इसमें से प्रयागराज के ‘पॉम एकेडमी’ स्कूल की छात्रा इरम फातिमा ने मंडल स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हासिल कर प्रयागराज एवं स्कूल का गौरव बढ़ाया। पॉम एकेडमी’ स्कूल की छात्रा इरम फातिमा को यह पुरस्कार वनारसी से आए मंडल अध्यक्ष चेतन पांड्या के द्वारा दिया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवर बीएम सिंह, एमजेएफ अध्यक्ष संजीव लोगने एवं लायन मैथली सिंह इरम की सराहना किया।
प्रतियोगिता संयोजक लायन मैथली सिंह ने बताया कि लायंस क्लब हर वर्ष बच्चों में शांति की अवधारणा का प्रचार-प्रसार एवं उनकी रचनात्मकता को उजागर करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन करता है। जिसमें 11 से 13 साल के बच्चों को शामिल किया जाता है।



