Latest

उप्र : कर्मशाला अधीक्षक का परिणाम घोषित

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने बुधवार की सायं कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के संयुक्त सचिव लखन लाल शिवहरे ने बताया है कि प्राविधिक शिक्षा विभाग, उप्र के अंतर्गत कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों के लिए आयोग द्वारा 7-8 फरवर, 2022 को साक्षात्कार सम्पन्न हुआ था। जिसके आधार पर अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रवि कुमार मौर्या, पुनीत पाण्डेय, नितेश कुमार श्रीवास्तव, जलज यादव, अनवर अहमद, रमेश चंद्र यादव, सुनील कुमार, विश्वनाथ कुमार, राहुल सोनकर, पिकेश कुमार, अलका सक्सेना एवं नीरज जयंत को उपयुक्त पाते हुए नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button