निर्देशक आर.के शुक्ला ने मुम्बई में किया अपनी भोजपुरी फिल्म ”सपनो का सफर” का मुहूर्त

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पदमा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ”सपनो का सफर” का आज मुंबई के अलका स्टूडियो में मुहूर्त किया गया ! इस अवसर फिल्म जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ! इस अवसर पर निर्देशक आर के शुक्ल ने बताया की फिल्म की शूटिंग 10 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के मनोरमा जगहो पर शूट किया जाएगा! फिल्म में कुल सात गाने है इस फ़िल्म संगीत सावन कुमार है ! फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है तीनों दोस्तों के संघर्स की कहानी इस फिल्म में दिखाने को मिलेगा ! इस फिल्म में भोजपुरी के बाहुबली फेम प्रिंस सिंह राजपूत ,दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल और चंबल बॉय रवि यादव मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है ! निर्माता दिव्यसिंघा देव मोहापात्रा,निर्देशक आर के शुक्ल है लेखक मनोज पांडेय व छायांकन विजय आर पांडेय है संगीत सावन कुमार व गीत अशोक सिन्हा ,अजित मंडल पिंटू गिरी ,अभिमन्यु सिंह राजपूत, विनय निर्मल ,ओम अलबेला है तथा फाइट चेतन अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी ,आर्ट अलाउदीन प्रोडक्शन मैनेजर सूर्य शुकल रौनक मिश्रा ,तरुण झा ,पी आर ओ अरविंद मौर्य(उत्तर प्रदेश) गायक खुश्बू जैन ,मोहन राठौर इंदु सोनाली ,प्रियंका सिंह , और क्रिएटिव निदेशक सुधांशु पांडेय है ! फिल्म के मुख्य कलाकार है प्रिंस सिंह राजपूत ,दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल ,चंबल बॉय रवि यादव ,मणि भट्टाचार्य ,सृष्टि उत्तराखंडी ,संजय पांडेय ,तनमय दास,विजय वर्मा ,कृष्णा यादव अरुण सिंह ,इरफ़ान पिंडारी ,पप्पू यादव ,बबलू यादव ,राम सिंह आदि है !


