Latest

किन्नर समाज को साक्षर करने के लिए शुरू हुई पाठशाला

“मेरी पहचान“ किन्नर समाज को सशक्त करने की पहली पहल

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार ) ।उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर जनपद न्यायाधीश वीर नायक सिंह के मार्गदर्शन में रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में शुक्रवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा के आवास, गुलाबबाड़ी अयोध्या में किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मेरी पहचान प्रोजेक्ट के अन्तर्गत प्रथम पाठशाला का शुभारंभ किया गया। मेरी पहचान प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य का किन्नर समाज को साक्षर करना है। उक्त प्रोजोक्ट को तीन चरणों में बाटा गया है, जिसका प्रथम चरण मुख्यतः किन्नरों को साक्षर करता है। उक्त चरण में ही आज प्रथम पाठशाला आयोजित की गयी तथा किन्नरों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सामाजिक कार्यकत्री श्वेता राज द्वारा किन्नर समाज को शिक्षा की मूलभूत पाठ हिन्दी वर्णमाला की शिक्षा दी गयी। “मेरी पहचान“ किन्नर समाज को सशक्त करने की पहली पहल जिला अयोध्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा की जा रही है। य़ह न्यायपालिका का समाज को दिया जाने वाला अभूत पूर्व योगदान है जिसमें हर किन्नर को उसकी अपनी पहचान मिलेगी, उनको साक्षर किया जाएगा। उक्त शिविर में किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा व जनपद अयोध्या की समस्त किन्नर, सामाजिक कार्यकत्र्री एवं जेल विजिटर श्रीमती श्वेता राज सिंह उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button