एचसी अचीवर और एचआरएस को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचसी अचीवर और हाईकोर्ट रॉयल स्ट्राइकर्स (एचआरएस) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शाहिद खान स्मृति एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को खेले गये पहले मैच में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 147 रन (आशीष सिंह 42, नौशाद अहमद 26, हरगोविंद 3/22, कामेश द्विवेदी व आरपी पांडेय दो-दो विकेट) बनाकर एएलसी को 14.1 ओवर में 62 रन (गौरव तिवारी 19, समीर हर्षुल 16, नौशाद अहमद 4/13, विपिन पांडेय 3/22, आशुतोष तिवारी 2/08) पर समेट दिया।
दूसरे मैच में एचआरएस ने 20 ओवर में 180 रन (आजाद खान 54, कौशल सोनकर 53, हिमांशु 20, स्वतंत्र पांडेय 3/36, नितिन यशार्थ 2/39) बनाये। जवाब में शताब्दी इलेवन की टीम 17 ओवर में 8 विकेट पर 95 रन (नितिन यशार्थ 33 नाबाद, अजीत 24, स्वतंत्र पांडेय 23, सैफ अहमद 3/24, देवेंद्र सोनकर वम मो. अहमद दो-दो विकेट) पर समेटा।




