Latest

रियलिटी शो लॉक अप में नजर आएंगी शहनाज गिल

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जब किसी रियलिटी शो के साथ कंगना रनौत जैसा बड़ा नाम जुड़ जाए, तो उसको लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। एकता कपूर ने हाल में अपने रियलिटी शो लॉक अप: बेडऐस जेल, अत्याचारी खेल का ऐलान किया है। इस शो को कंगना होस्ट करेंगी। शो को लेकर कई कलाकारों का नाम सामने आ चुका है। अब ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल लॉक अप में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के शो लॉक अप के लिए शहनाज के नाम पर मुहर लग चुकी है। एक सूत्र ने कहा, शहनाज को कंगना के लॉक अप का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। वह इस शो में प्रतिभागी बनने के लिए तैयार भी हो गई हैं। शहनाज अभी जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं और वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना चाहती हैं। यह उनके लिए एक अच्छा मौका है। सूत्र की मानें तो शहनाज ने लाखों दिलों पर राज किया है और वह इस शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक होंगी। हाल में उन्हें बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में देखा गया था। परफॉर्म करने से पहले जब वह सलमान खान से मिली, तो अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं। वह बिग बॉस 13 के विजेता और बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके भावुक हो गई थीं। ऐसे समय में लॉक अप उन्हें एक स्पेस देगा। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा शो का निर्माण किया जाएगा। शो का प्रसारण 27 फरवरी से एएलटी बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा। शो में 16 विवादित सेलिब्रिटीज एक घर या लॉक अप में बंद होंगे एक महीने के लिए। इस शो का फॉर्मेट बिग बॉस से काफी मिलता-जुलता होगा। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने का विकल्प दिया जाएगा। बिग बॉस की तरह सेट पर कैमरे लगे होंगे और प्रतियोगियों को टास्क दिए जाएंगे।
हाल में इस शो से विवादित अभिनेत्री पूनम पांडे का नाम जुड़ा है। वह शो में अपने बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी। इसके अलावा भी कई कलाकारों के नाम पर बातचीत चल रही है। दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत और हर्ष बेनीवाल जैसे सेलिब्रिटीज शो में भाग ले सकते हैं। वीर दास ने हाल में बताया कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।
इसके जरिए कंगना पहली बार किसी शो को होस्ट करती दिखेंगी। दर्शकों ने पहले कभी इस तरह का शो नहीं देखा होगा। इसमें सेंसरशिप की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए शो में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का दिखेगा।

Related Articles

Back to top button