Latest

बसपा बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार: डा. अजय कुमार

बारा के हर बूथ पर मजबूती से लड़ रही है बसपा : रामबृज गौतम

बारा प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा बारा (सुरक्षित) से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने विकास खण्ड शंकरगढ़ स्थित ग्रामसभा कपारी, बेमरी, गदामार, गीज, टण्डन बन, सोनवरसा, जूही, करियाकला आदि क्षेत्रो में जन सम्पर्क कर बताया कि केवल बसपा प्रमुख बहनजी के शासनकाल में ही जमीन पर काम होता है। बहनजी जो कहती है उसे करके दिखलाती है। केवल बसपा के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है। बसपा जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत है। डा. अजय कुमार ने जनसंपर्क में बसपा की रीतियों नीतियों और मिशन मूवमेंट के साथ बसपा के पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियो को जानसम्पर्क करते समय मतदाताओं को बताया और कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2022 जीतकर बहनजी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। किसान, मजदूर, बेरोजगार सभी बहनजी को पांचवी बार मुख्यमंत्री के रूप में उम्मीद लगाकर बैठे है निश्चित ही उनका सपना पूरा होगा। बसपा के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी रामबृज गौतम ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव बसपा के लिये करो या मरो जैसी स्थिति है। बसपा का हर बूथ पर स्थित कोर वोट को शतप्रतिशत पड़वाने का लक्ष्य है। बसपा का कोई मतदाता जो किसी प्रकार से दिव्यांग है तो बूथ कमेटी ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें मतदान स्थल तक ले जाने में सहायता कर वोट डलवाने का कार्य करेंगे। बसपा के हर बूथ से कोई मतदाता मतदान करने से छूटने न पाए। हर बूथ जीतकर पांचवी बार बसपा प्रमुख बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। विधानसभा बारा के बसपा प्रत्याशी डा. अजय कुमार के प्रचार प्रसार में मुख्य सेक्टर राजेश पासी, मण्डल सेक्टर प्रभारी हरिश्चन्द्र कुरील, पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी शंकर भारती, एड. रामबृज गौतम, विधानसभा प्रभारी समरजीत चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, असर्फी लाल, रघुनन्दन, दिवाकर कोल, अशोक पाल, डा. अरुण कुमार पटेल, शिवशंकर पाल, मुनीशंकर, मान बहादुर चौधरी, रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि साथी उपस्थित रहे।

     

Related Articles

Back to top button