Latest

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो एवं जनसभा 25 फरवरी को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 फरवरी को प्रयागराज आएंगे और रोड शो एवं जनसभा करेंगे मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:00 बजे झलवा चौराहे से रोड शो का शुभारंभ करेंगे और यह रोड शो लगभग 500 मीटर की होगी जो राजरूपपुर चकिया, लूकरगंज तिराहा, हिम्मतगंज, मछली बाजार, खुल्दाबाद से होते हुए नकाशकोना आएगी और यहीं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शाम 5:30 बजे शहर दक्षिणी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिमी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं शहर उत्तरी के विधानसभा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेई के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button