Latest

अखिलेश यादव एक बार फिर आज करेंगे जन्सम्पर्क और कार्यकर्ताओं से भेंट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दिनांक 24 फरवरी को साँय 4 बजे के पी कालेज ग्राऊण्ड पर निजि हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। वहाँ से सीधे रामबाग़ मे सेवा समिति विध्या मंदिर में शहर दक्षिणी प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला के समर्थन मे ,पीडी टण्डन चौराहा (हनुमान मन्दिर) के पास शहर उत्तरी के प्रत्याशी सन्दीप यादव तथा लीडर प्रेस मैदान (रेलवे स्टेशन) मे शहर पश्चिमी की प्रत्याशी डॉ ऋचा सिंह के समर्थन मे अखिलेश यादव जनता से रुबरु होंगे।अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ से आए विधायक संजय लाठर ने महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के साथ जन्सम्पर्क स्थल और ऐयरपोर्ट तक का जायज़ा लिया।सभा स्थल व रथ के गुज़रने वाले क्षेत्रों मे गेट की उँचाई ,सड़को पर लगे बिजली के तारों के साथ तमाम तरहा की भ्रमण करते हुए कार्यक्रम की रुप रेखा तय की।महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार अखिलेश यादव प्रतापगढ़ से सीधे के पी कालेज ग्राऊण्ड मे साँय 4 बजे निजि हेलिकॉप्टर लैण्ड करने के उपरान्त तीनो विधान सभा के प्रत्याशीयो के समर्थन मे कार्यकर्ताओं से भेंट व जन्सम्पर्क करने के उपरान्त साँय 8 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे से निजि वायु यान से लखनऊ रवाना हो जायँगे।स्थलिय निरिक्षण मे विधायक संजय लाठर ,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,तारिक सईद अज्जू ,रईस चन्द्र शुक्ला ,विजय वैश्य ,शुऐब खाँ ,ननकऊ यादव ,ओ पी यादव ,मो०ग़ौस ,सै०मो०अस्करी ,शाहिद प्रधान ,पिन्टू यादव ,शान यदुवंशी ,अब्दुल्ला तेहामी ,सै०हामिद अली ,अज़्म सईद मानू ,आकिब जावेद खान ,ज़ामिन हसन ,जय भारत यादव ,साकिब सिद्दीकी ,पिन्टू श्रीवास्तव ,अली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button