Latestइलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट से
कैबिनेट में शामिल होने से पहले कानून मंत्री ने शंकराचार्य अधोक्षजानंद से लिया आशीर्वाद

कुम्भ नगर, प्रयागराज। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार देर रात पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के कुम्भ मेला स्थित शिविर में पहुंचकर शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लिया।

कानून मंत्री मंगलवार को मेला क्षेत्र में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए आज देर रात मेला क्षेत्र पहुंचे। वह सीधे मेला मे त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य के शिविर मे गये। श्री पाठक के साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक और बेटा भी था।

कानून मंत्री ने स्वामी जी के साथ बैठकर करीब एक घंटे कुम्भ समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद जगद्गुरू का आशीर्वाद लेकर सपरिवार टेंट सिटी के लिए रवाना हो गए।



