Latest

राष्ट्रपति के स्वागत में तैयारियां तेज, पोलो ग्राउंड में बन रहा हेलीपैड

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 11 सितम्बर को प्रयागराज आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए जगह-जगह साफ-सफाई एवं डिवाइडरों की रंगाई पुताई तथा सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। हाईकोर्ट के पीछे पोलो ग्राउंड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा झलवा ट्रिपल आईटी के पास हेलीपैड बनाने के लिए स्थान चुने गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट और झलवा में विधि विश्वविद्यालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए शहर के मुख्य मार्गों को भी चमकाया जा रहा है। ब्रिज और डिवाइडर की रंगाई पुताई का भी काम तेजी से चल रहा है।
झलवा स्थित विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में 12 मंजिली इमारत का शिलान्यास करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रयागराज आने की प्रबल सम्भावना हैं। इसी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही है। राष्ट्रपति विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सड़क मार्ग या हेलीकाप्टर से हाईकोर्ट आ सकते हैं।
इसी के मद्देनजर एयरपोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक सड़क पर गड्ढों की पैचिंग साफ-सफाई और डिवाइडर की रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। इस रास्ते पर सड़क किनारे चौफटका के आसपास झाड़ियों की कटाई की जा रही है। इसके साथ ही कहीं राष्ट्रपति का संगम जाने का प्रोग्राम न बन जाये, इसके मद्देनजर संगम जाने वाले मार्ग पर भी डिवाइडर की रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है।
पोलो ग्राउंड में तीन अस्थायी हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड के चारों तरफ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड का निर्माण शुरू होने के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button