Latest
प्रयागराज में अब विनय सिंह होंगे नए सिटी मजिस्ट्रेट

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में अब तक नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे रजनीश मिश्र अब परीक्षा नियंत्रण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह वाराणसी से ट्रांसफर होकर आ रहे विनय सिंह नए नगर (सिटी) मजिस्ट्रेट होंगे। रजनीश प्रयागराज के पहले ऐसे सिटी मजिस्ट्रेट रहे जिन्होंने माघ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। अब तक हर बार यह काम एसीएम प्रथम को ही दिया जाता रहा है। 2020 का माघ मेला कराने वाले प्रयागराज के पहले नगर मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र रहे हैं। सरल स्वभाव के रजनीश का ट्रांसफर पूर्व में ही हो गया था। नए नगर मजिस्ट्रेट एकाध दिन में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि विनय सिंह नए सिटी मजिस्ट्रेट होंगे।




