Latest

चोरी का आरोपी माल के साथ गिरफ्तार

खीरी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खीरी पुलिस ने थाना स्थानीय पर रविवार को चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे का खुलासा करते हुए आज वाँछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूछ तांछ में आरोपी के निशान देही पर उसके कब्जे से चोरी की खाद्य सामान बरामद कर खीरी पुलिस ने कागजी कोरम पूरा करते हुए उसे न्यायालय भेजा।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा वाँछित अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश व आदेश के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित तथा सीओ मेजा डॉ0भीम कुमार गौतम के कुशल निर्देशन में खीरी प्रभारी थानाध्यक्ष मसीद खान ने थाने पर पंजीकृत मुकदमा 121/2021धारा 457/380/411के वाँछित आरोपी को ताबड़तोड़ दबिश देकर क्षेत्र से हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक गहन पूछ तांछ में आरोपी देवानंद पुत्र रामा मुनी चौहान निवासी ग्राम कल्यानपुरी खीरी के कब्जे से दो बोरी चावल,दो कट्टी बोरी चना,एक बोरी सरसो तथा डेढ़ किलो घी का डिब्बा आदि सामान भी बरामद किया गया और आगे की विधीक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button