Latest

अभी इन परिवारों की आखों में कट रही है रात

अपने पाल्यों की कुशल वापसी को लेकर हैं चिंतित

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। राया कस्बा के रामलीला मैदान निवासी डॉ. राजकुमार सिंघल के पुत्र निखिल सिंघल और रेतिया बाजार निवासी डॉ. संजय वर्मा का पुत्र रितिक वर्मा भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। छात्र रितिक ने भारत सरकार को पत्र लिखकर देश वापिस की गुहार लगायी है। रितिक ने पत्र में लिखा है कि हमारे साथ 450 छात्र हॉस्टल में फंसे पड़े हैं। छात्र निखिल सिंघल के पिता राजकुमार सिंघल ने बताया कि यूक्रेन में उनके बेटे से हुई बातचीत में उसने बताया करीब 1500 छात्र छात्राएं बंकरों में फंसे हुए है। बच्चों को नजदीकी देश की सीमा तक ले जाने का कोई कदम नहीं उठाया गया है। हमारे बच्चे 24 घण्टे से अधिक ठंड में खुले आसमान के नीचे खड़े हुए हैं। सरकार वहां पर कोई मदद नहीं कर पा रही है। जहां से हमारे बच्चे अपने वतन बापस आ सकंे। अपने पल्यों की सुरक्षा को लेकर परिजन भी परेशान है और पल पल फोन से जानकारी ले रहे हैं। छात्र निखिल की मां मंजू रानी, अम्मा नर्मदा देवी, चाचा रामकुमार सिंघल, रेखा आदि परिजन अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित है।

Related Articles

Back to top button