Latest

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने से होगा देश का विकास-मुख्य विकास अधिकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन शुक्ला )। आज विज्ञान दिवस को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत तथा जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में जनपद के 30 विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में वैज्ञानिक व्याख्यान तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के 40 विद्यालयों के 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद जनपद के मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के उपाध्यक्ष शिपू गिरी ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी के विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम के ग्रुप में मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज की ज्योति कुशवाहा तथा नैंसी को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना प्रयागराज के अजीत विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान तथा भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज प्रयागराज के रोहित प्रजापति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इसके अतिरिक्त सीएबी इंटर कॉलेज प्रयागराज के शक्ति सिंह यादव तथा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के आर्यमान विश्वकर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ । अंग्रेजी माध्यम कि ग्रुप में में रेड ईगल पब्लिक स्कूल के एक छात्र महर्षी पतंजलि विद्या मंदिर के दो छात्रों तथा गंगा गुरुकुलम फाफामऊ के 2 छात्रों को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ की खुशी यादव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने से ही देश की उन्नति होगी। कार्यक्रम में जिला विज्ञान क्लब की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेश चंद्र चट्टोपाध्याय को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा दुनिया के आठ शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ लाल निगम द्वारा की गई। जिला विज्ञान क्लब के कोऑर्डिनेटर तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ लालजी यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में मुख्य निर्णय डॉ ज्ञान चंद्र सहायक प्रोफ़ेसर गणित विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे । अकादमी की ओर से कार्यक्रम का कोआर्डिनेशन सहायक कार्यकारी सचिव डॉ संतोष शुक्ला द्वारा किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अधिशासी सचिव डॉ नीरज कुमार सूचना अधिकारी शजेएएन यादव राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button