Latest

डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले संविधान दिवस का कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कचेहरी टैम्पो स्टैंड प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किया ।
कार्यक्रम के आयोजक भास्कर पासवान एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर न होते तो संविधान न बनता और संविधान ने बनता तो गरीबो,दलितो,वंचितों को अधिकार न मिलता । बाबा साहब ने सभी वर्गों की महिलाओं को समानता एवं स्वतंत्रता का संविधान में अधिकार सुरक्षित किया है हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए । बाबा साहब और संविधान के सम्मान के लिए संविधान दिवस का आयोजन किया गया है ऐसे युग प्रवर्तक को हम शत-शत नमन करते है। इस अवसर पर नाथूराम बौद्ध,राम सिंह, ओमप्रकाश भारती,अंजनी कुमार पासी,श्याम जी बौद्ध,राम आसरे पटेल,अली अहमद ,प्यारे लाल गौतम,धर्मेन्द्र, राज कुमार,अमर नाथ,सुजीत चंद्रा,प्रमोद भरतीय, बी.बघड़िया, प्रवीण सोनकर, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button