Latest

अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ दरियाबाद व करैली से निकला सफर ए इमाम हुसैन का जुलूस

वापस वतन को लौट के आना मुसाफिरों….

सुग़रा को जाके भूल न जाना मुसाफिरों…..

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माहे रजब की अठ्ठाईस को मदीने से करबला के सफर पर निकले इमाम हुसैन के क़ाफले की याद मे करैली व दरियाबाद से सफर ए इमाम हुसैन पर दुलदुल ,हज़रत अली असग़र का झूला ,अलम ,ताबूत व ऊँटों पर जनाब ए ज़ैनब व उम्मेकुलसूम की अमारी के साथ साथ मातमी अन्जुमनों ने नौहा और मातम का नज़राना पेश करते हुए जुलूस निकाला।दरियाबाद मे आग़ा अली खाँ के अहाते से आयोजक शकील अख्तर की क़यादत और शफक़त अब्बास पाशा के संचालन मे निकले जुलूस में अन्जुमन हुसैनिया क़दीम के नौहाख्वान शाह बहादर व अन्जुमन नक़विया के नौहाख्वान अब्बास नजफी ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।मछली शहर का तीस फिट ऊँचा अलम भी ज़ियारत को निकाला गया।वहीं करैली के जेके आशियाना से आयोजक बादशाह हुसैन ज़िया की क़यादत मे निकाले गए सफर ए इमाम हुसैन के जुलूस मे शहर की अन्जुमन मज़लूमिया के नौहाख्वान राजन व ज़ीशान आब्दी ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया मे ईरान से आए अबु तालिब ने सफर ए इमाम हुसैन के वाक़ेयात को ताज़ा करते हुए अपना खुद का लिखा नौहा पढ़ा।शादाब ज़मन व हमनवाँ साथियों ने शायर अनवार अब्बास का क़दीमी नौहा

*वापस वतन को लौट के आना मुसाफिरों!*
*सुग़रा को जाके भूल न जाना मुसाफिरों!!*

पढ़ा तो हर तरफ से आहो बुका की सदा गूंजने लगी।मंगलवार देर रात निकले जुलूस में अनीस जायसी की निज़ामत मे नसीमुल हसन ने मर्सिया पढ़ा तो वहीं फरुखाबाद के मौलाना हुज्जतुल इसलाम सैय्यद सदाक़त हुसैन साहब क़िबला ने मदीने से करबला जाने के इमाम हुसैन के चौदह सौ साल क़ब्ल हुए वाक़ेयात का मार्मिक अन्दाज़ मे ज़िक्र किया तो हर आँख अश्कबार हो गई।नौहों और मातम का सिलसिला अन्जुमन मज़लूमिया के बाद अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के द्वारा शुरु करते हुए देर रात इबादतखाना रहमत नगर पहोँच कर जुलूस खत्म हुआ।खुसूसी नौहाख्वान जेना ज़फराबादी ,ऐरम बनारसी ,ज़फर नसीराबादी ,कुमैल बान्दवी ने भी पुरदर्द नौहाख्वानी से माहौल मे संजीदगी भर दी।रास्ते भर अक़ीदतमन्दो ने जहाँ दुलदुल का दूध जलेबी से स्वागत व सत्कार किया वहीं झूला ताबूत अलम व अमारी पर फूल माला चढ़ा कर बोसा लेते हुए मन्नत व मुरादें मांगी।दरियाबाद व करैली के जुलूस मे मौलाना आमिरुर रिज़वी ,अनीस जायसी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन ,अली आला ज़ैदी ,रौनक़ सफीपुरी ,हसन नक़वी ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,बादशाह हुसैन ज़िया ,शैदा रिज़वी ,बाशू भाई ,ज़ैग़म नक़वी ,महमूद ,अस्करी अब्बास ,शबीह अब्बास ,अखलाक़ रज़ा ,ज़हीर अब्बास ,ऐजाज़ नक़वी ,कामरान रिज़वी अज़ीम मो०असद ,अली रिज़वी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button