Latest

बारह घंटे बंद रहेगा शास्त्री ब्रिज पुल के टूटे हिस्से की मरम्मत का काम शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चार दिन पूर्व शास्त्री पुल पर एक डंपर पुल की रेलिग तोड़ते हुए पुल के नीचे गंगा के कछार में गिर गया था। इससे पुल की रेलिग समेत स्लैब को भारी नुकसान पहुंचा था। टूटे हिस्से की मरम्मत का काम शुरू किया गया। शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक मरम्मत वाले लेन को बंद रखा जाएगा। जिससे स्लैब में दरार न हो जाए। स्लैब के पूरी तरह से सूख जाने पर बंद रविवार की सुबह लेन को यायायात के लिए खोला जाएगा।
मरम्मत के काम देख रहे सुरेश द्विवेदी ने बताया कि इस काम में करीब डेढ़ दर्जन मजदूरों को लगाया गया है। पुल की टेढ़ी हुई सरिया को सीधा करने में अभी तीन दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद प्लाई बोर्ड से स्लैब की शटरिंग की जाएगी। शनिवार की रात उसको अपाक्सी केमिकल में एक और केमिकल के साथ ही सीमेंट, कंक्ररीट और बालू मिलाकर विशेष मसाला तैयार किया जाएगा। यह मसाला कुछ ही घंटों में पत्थर सरीखा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button