Latest

दो गुट में बंटे प्रयागवाल में अब तीसरा गुट भी तैयार

कोई गुट एक-दूसरे को मान्यता देने को तैयार नहीं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहितों के सबसे बड़े संगठन प्रयागवाल सभा में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। पहले से दो गुट में बंटे प्रयागवाल में अब तीसरा धड़ा भी बन गया है। कोई गुट एक-दूसरे को मान्यता देने को तैयार नहीं है। इसके चलते अधिकार को लेकर आपसी तकरार बढ़ती जा रही है। इस खबर के माध्‍यम से जानें कि प्रयागवाल सभा में क्‍यों गुटबाजी हो रही है। इसमें कब से विवाद पनपा है। प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा पर 24 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करने का नियम है। इसके तहत एक गुट ने राजेंद्र पालीवाल को अध्यक्ष व राजेश तिवारी को महामंत्री चुना है, जबकि दूसरे गुट ने प्रकाश चंद्र मिश्र को अध्यक्ष व शिवजी शर्मा को महामंत्री बनाया है। इसके साथ तीसरे गुट ने मनोज कुमार पांडेय को अध्यक्ष, राजाराम पांडेय, चंदन तिवारी, राजेश पाठक व राजेश तिवारी को उपाध्यक्ष, विधान चंद्र मिश्र को महामंत्री, मनोज कुमार शर्मा को उपमंत्री, शक्ति कुमार पाठक को अर्थ मंत्री, राहुल शर्मा को कोषाध्यक्ष व बिपिन शर्मा को आय-व्यय निरीक्षक चुना है। प्रयागवाल सभा से पांच हजार से अधिक तीर्थपुरोहित जुड़े हैं। इसमें शहरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के तीर्थ पुरोहित भी शामिल हैं। सभा में 2009 से आपसी विवाद चल रहा है। चुनाव प्रशासन की देखरेख में होना चाहिए, लेकिन विवाद बढऩे पर प्रशासन भी किसी को मान्यता नहीं देता है।

Related Articles

Back to top button