Latest

एन एस एस कैंप में डेंटल एसोसिएशन का दंत स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रयागराज शाखा द्वारा महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में दंत स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कॉलेज में चल रहे वार्षिक नेशनल सर्विस स्कीम कैंप में सहभागिता करते हुए आईडीए प्रयागराज शाखा के दंत चिकित्सकों ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को दांतो की सही देखभाल हेतु जानकारी प्रदान की । उनका दंत परीक्षण एवं टूथ पेस्ट वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में एन एन एस की इंचार्ज डॉ अनुराधा कुमारी , प्राचार्या डॉ अमिता मिश्रा एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ सचिन प्रकाश की विशेष उपस्थिति रही । छात्राओं को संबोधित करते हुए आईडीए प्रयागराज के संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी ने उन्हें ब्रश करने की सही तकनीक प्रर्दशित की तथा दांत मुंह की सही देखभाल हेतु जागरूक किया । दंत परीक्षण शिविर में सहयोग देने वाले दंत चिकित्सकों में डॉ आशुतोष सिंह , डॉ एपी सिंह , डॉ जे पी यादव , डॉ सौरभ श्रीवास्तव आदि रहे ।

Related Articles

Back to top button