Latest

कांग्रेसियो ने प्रदर्शन कर, मांगा आबकारी मंत्री से इस्तीफा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर समेत यूपी के अन्य जिलों में जहरीले शराब से हो रही मौत पर कांग्रेसियो ने लोकनाथ स्थित भारती भवन चौराहे पर योगी सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया, प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान आक्रोषित कांग्रेसियो ने एक स्वर में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कांग्रेसी नेता हसीब अहमद का कहना था की योगी मन्त्रिमण्डल में आबकारी मंत्री कार्य का निर्वाहन करने में असफल रहे हैं, इनके कार्यकाल में अवैध शराब के कारोबारियों को संरक्षण प्राप्त हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि योगी सरकार समय रहते जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेसी बड़े जनआंदोलन के लिये बाध्य होंगे।।

प्रदर्शन करने वालो में: हसीब अहमद, शकील अहमद, रिंकू तिवारी, नुरुल कुरैशी, हिमांशु केसरवानी, सिराज अहमद, खुर्शीद कुरैशी, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, इश्तेयाक अहमद, रामजी यादव समेत आदि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button