Latest

श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य – एलोपैथिक , एवम होम्योपैथी शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित हुए , और प्रयागराज के लब्धप्रतिष्ठ , विभिन्न सामान्य और असाध्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सको ने उनका परीक्षण किया । उनको परामर्श के साथ शुल्कमुक्त औषधियां भी उपलब्ध कराई । सुगर एवमं उदर रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुबोध जैन , चेस्ट व टी बी रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमिताभ दस शुक्ला , कार्डेयोलॉजिस्ट – हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 पीयूष सक्सेना , आर्थोपेडिक सर्जन दा0 अनुज गुप्ता , चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ0 निशान्त निगम , न्यूरो सर्जन डॉ0 अमित सिंह , दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ0 उमेश कुशवाहा , नाक, कान , गला रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुभाष चंद्र वर्मा , एनकोलॉजिस्ट डॉ ओ सपन श्रीवास्तव , मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉ0
दीपक गुप्ता , पेडयाट्रिक्स डॉ0 सक्षम अग्रवाल , नेत्ररोग विशेषज्ञ
डॉ0 सुकृति अग्रवाल , फीजियोथेरैपिस्ट डॉ0 अंकिता कुमारी , और डॉ0 चंद्रकांत ओझा , और आहार विशेषज्ञ डॉ0 सृष्टि साहू बडेमनोयोग से पधारे , और मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दे कर उनको उपलब्ध औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया ।
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ0 एस एम सिंह , डॉ0 निशिकांत त्रिपाठी , और डॉ0 अंकित जायसवाल ने बड़े मनोयोग से मरीजों का परीक्षण कर उन्हें औषदियाँ उपलब्ध कराईं ।
इसके अतिरिक्त अस्थि , यूरिक एसिड , डायबिटीज , और ई सी जी आदि के परीक्षण की मशीनों से लोगों की जांच कराई गई ,लोग लाभान्वित हुए । इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी ने किया , कमेटी के प्रति सद्भावना व्यक्त की । वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 दीपक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक पवन कुमार गुप्ता समीर , होम्योपैथी शिविर के संयोजक महेंद्र कुमार गुप्ता रहे । कमेटी के अध्यक्ष प0 मुकेश पाठक,महामन्त्री विजय सिंह और कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल ने सम्मान्य उपस्थित डॉक्टरों का स्वागर कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया । व्यवस्था धर्मेन्द्र कुमार भइया जी ने किया । कमेटी के प्रवक्ता लल्लूलाल गुप्त सौरभ के अनुसार इस स्वास्थ्य शिविर में 550 से अधिक लोग परीक्षण के लिये आये , और परामर्श – दवा आदि से लाभान्वित हुए । सतीश चंद्र केसरवानी , विष्णु जी अग्रवाल नाहर , राजीव गुप्त बिट्टू , गोपाल जी केसरवानी , उमा लाल पांडेय ,राजेश पांडेय आदि कमेटी के लोग प्रबंध में व्यस्त रहे , लोगों ने कमेटी के प्रति मंगलकामना व्यक्त की , धन्यवाद ज्ञापित किया । शिविर प्रातः 10 बजे से 2.00 बजे अपराह्न तक चला ।

Related Articles

Back to top button