FEATUREDकुंभगंगा तट सेगैजेटज्योतिष 2018देश
दिव्यांग प्रकोष्ठ ने किया योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना हेतु हवन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के निर्देशन में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रियेश सिंह व राजा मेहरोत्रा ने पूर्ण बहुमत से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने की कामना हेतु बधंवा स्थिति हनुमान मंदिर पर हवन किया। हवन कार्य पंडित अंजनी कुमार तिवारी के द्वारा सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर राजा मेहरोत्रा ने कहा योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना कर सुशासन ला सकते हैं। पूजन में ओम गुप्ता राजेश केसरवानी विद्या व रितिका गुप्ता उपस्थित रहे।

