स्पाइन मे जन्म से विकट समस्या का एम्स के HOD डॉ मीनू वाजपेई एवं डॉ अजय वर्मा ने सर्जरी कर दिया जीवनदान

5 घंटे का हुआ सफल ऑपरेशन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स हॉस्पिटल दिल्ली के HOD डॉक्टर मीनू वाजपेई पीडियाट्रिक सर्जरी एवं डॉक्टर अजय वर्मा सर्जन पीडियाट्रिक सर्जरी ने वो कर दिखाया जो प्रयागराज लखनऊ बनारस कानपुर के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया था। उक्त बातें बताते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनूप वर्मा की पोती Kizi को स्पाइन मे जन्म से विकट समस्या थी। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया था । एम्स के डॉक्टरों ने अनूप वर्मा को कॉन्फ्रेंस मैं सम्मिलित कर यह तय किया की इस बच्ची का ऑपरेशन 100% गारंटी के साथ करूंगा । जिसके लिए 2 मार्च 2022 का दिन तय किया । जो 5 घंटे का सफल ऑपरेशन सिद्ध हुआ। एम्स मे अपना इलाज कराने आये प्रयागराज मेजा की विधायिका नीलम करवरिया एवं उदय भान करवरिया जी हॉस्पिटल पहुंचने पर जानकारी हुई । तो वार्ड पहुंच कर बच्ची को अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही प्रयागराज से इंद्रेश वर्मा राजीव कृष्ण श्रीवास्तव अनूप केसरवानी आदि लोगों ने फोन कर जानकारी ली एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।


