देश

मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी में बक्सा मिलने पर सपा का हंगामा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीवीपैट की पर्ची को लेकर मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी में हंगामा कर दिया।

सपाइयों ने एक अफसर के पास वीवीपैट की पर्ची मिलने का आरोप लगाया है। हंगामे को देखते हुए फोर्स बुलाई गई है। सूचना फैलने के बाद जिलेभर से गाड़ियों में भरकर सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंच गए।

ईवीएम मशीनों की रखवाली के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी सपा के प्रत्याशी और कार्यकर्ता मुंडेरा मंडी में स्ट्रांग रूम के पास डटे रहे। स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार रात से सैकड़ों कार्यकर्ता मुंडेरा मंडी पहुंच गए। पार्टी के प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम के पास पहुंच गए।

प्रत्याशी और कार्यकर्ता पूरी रात वहीं बैठे रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर गत दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले थे।

Related Articles

Back to top button