भाजपा के साथ हमेशा रहेगा किन्नर समाज – कौशल्या नंद गिरी

किन्नर समाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाई बांटी मिठाईयां
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी के विजय समारोह का उत्सव किन्नर बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य और महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी टीना मां ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर योगी आदित्यनाथ जी को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए किन्नर समाज हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी टीना मां ने कहा आने वाला भविष्य भाजपा का है और कुंभ मेला एक यादगार के रूप में योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में नवीन शुक्ला,लालचंद पाण्डेय,दुर्गेश शुक्ला,अमिताभ पाण्डेय ,रचना शुक्ला,माला चतुर्वेदी, रंजना मिश्रा,करुणा मिस्रा,सुनीता त्रिपाठी,मनीष,मयूरी मुखर्जी,व डा. गरिमा द्विवेदी व रचना शुक्ला के साथ मनाया व मिष्ठान वितरण किया ।




