Latest

भाजपा अपना दल (एस) गठबंधन के जीत पर 10 लाख का सट्टा लगाने वाला जहर खाकर दी जान

कौशांबी (अनुराग दर्शन समाचार )। पिपरी क्षेत्र के मखऊ पुर गांव निवासी कारोबारी राकेश केसरवानी के 26 साल के पुत्र मनु केसरवानी इलाके में बीज भंडार की दुकान में नौकरी करता था। गांव वालों और परिवार का कहना है कि मनु ने चुनाव में जीत हार के लिए शर्त लगाई थी। परिवार के लोगों को ग्रामीणों से पता चला कि मनु ने भाजपा गठबंधन के नागेंद्र सिंह पटेल की जीत पर 10 लाख रुपये का सट्टा लगाया था। शाम को आखिरी चरणों में भी उसने सपा की पूजा पाल को मतों की गिनती में आगे देखा तो इस कदर दुखी और निराश हो गया कि उसने जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो घरवाले तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से एसआरएन अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। इस मामले में चायल चौकी इंचार्ज आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसकी तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button