Latestगंगा तट सेदेशप्रदेश

रंगभरी एकादशी पर लगाया रंग गुलाल

जौनपुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। जेसीआई क्लासिक द्वारा रंगभरी एकादशी का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर बताया गया कि जब भगवान शिव जी शादी के बाद माता गौरी को पहली बार काशी लेकर आए थे तो रंग-गुलाल से उनका स्वागत हुआ था। तब से आज तक बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में रंगभरी एकादशी का कार्यक्रम मनाया जाता है। साथ ही शिव-पार्वती की रंगों से श्रृंगार करते हुए पूजन-अर्चन किया जाता है। एकता गुप्ता ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाया तो प्रियंका गुप्ता ने बाबा भोलेनाथ एवं होली की गीत गाते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। कार्यक्रम में समाजसेवी ज्योति सिन्हा ने खूबसूरत फगुआ गीत से सबका मन मोह लिया। साथ ही डा. लता सिंह ने मथुरा वृंदावन में होने वाले रंगभरी एकादशी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध रंगभरी एकादशी हमारे समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संदेश भी देती है। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, विभा गुप्ता, प्रियंका पांडेय, प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, गुंजन अग्रहरी, गुंजन, शुभम, माया साहू, ममता साहू आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button