Latest

प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तीनो गठित इकाई ने ली शपथ

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (थोक एवं फुटकर एसोसिएशन) की नवगठित इकाई का रविवार को शपथ ग्रहण हुआ। इसके साथ ही ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पवन कुमार गुप्ता समीर को थोक और सुधीर मिश्रा को फुटकर का चेयरमैन चुना गया है। परमजीत सिंह थोक के अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता व जय प्रकाश अग्रहरि उपाध्यक्ष, शिवम जायसवाल महामंत्री, पुनीत रस्तोगी सहमंत्री, दुष्यंत जायसवाल कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता चन्नी संगठन मंत्री, अभिषेक अग्रवाल मीडिया प्रभारी और संजय कुमार अग्रवाल पीआरओ चुने गए हैं। इसी प्रकार राणा चावला फुटकर के अध्यक्ष, आलोक यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय लूथरा व रविंद्र कुमार उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र द्विवेदी महामंत्री, रजनीश सोनी व आनंद यादव सहमंत्री, रितिक द्विवेदी संयुक्त सचिव, नरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, निखिल मलंग संगठन मंत्री, सोनू साहू मीडिया प्रभारी और मनोज केसरी पीआरओ चुने गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वर्तमान में दवा व्यवसाय बड़ी कठिनाइयों के दौर में चल रहा है। हम संगठित होकर व्यापारियों के हित में नहीं सोचेंगे तो देश के बड़े औद्योगिक घराने हमारे व्यवसाय पर कब्जा कर लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रयागराज के दवा व्यापारियों को सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। प्रयागराज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश अध्यक्ष अनिता जायसवाल आदि ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। शपथ ग्रहण समारोह में वाराणसी जनपद के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री संजय सिंह, आजमगढ़ के महामंत्री रंजन राय, गाजियाबाद के महामंत्री प्रदीप राणा, सुल्तानपुर के महामंत्री मोहम्मद गजनफर, बलिया के अध्यक्ष आनंद सिंह, गाजीपुर के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा, दवा विक्रेता वेलफेयर समिति लखनऊ के अध्यक्ष विनय शुक्ला और दवा विक्रेता समिति लखनऊ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्र जैन, महामंत्री ओपी सिंह, एआईओसीडी के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता आदि प्रमुख लोग शामिल रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात प्रदेश के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज और लखनऊ के सहायक औषधि अनुज्ञापन अधिकारी उदय भान सिंह व मनोज गुप्ता तथा प्रयागराज के औषधि निरीक्षक गोविंद गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button